श्रीनगर। कश्मीर के हस्तशिल्प और हथकरघा विभाग ने वीरवार को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं के साथ बैठक की। बैठक में इन प्रतिष्ठित शिल्पकारों से उनके संबंधित शिल्प के बारे में प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया ली गई और भविष्य की दिशा तय की गई। इन दिग्गज शिल्पकारों के साथ संरचित बैठकें विभाग को बेहतरीन हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री और निर्यात बढ़ाने के लिए एक रणनीति तैयार करने में मदद करेंगी। साथ ही नए शिल्पकारों और बुनकरों को अपने स्वयं के स्टार्टअप उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित करेंगी।
हस्तशिल्प और हथकरघा निदेशक मुसर्रत इस्लाम ने पुरस्कार विजेताओं को विभाग के लिए कला और प्रतिभा का अनमोल खजाना बताया।