श्रीनगर। गांदरबल और श्रीनगर के विभिन्न झरनों का पानी असुरक्षित घोषित किया गया है। हाल ही में जल गुणवत्ता मूल्यांकन में इसका खुलासा हुआ है। 40 नमूनों में से 37 नमूने बैक्टीरियोलॉजिकल रूप से सकारात्मक पाए गए हैं। जल शक्ति विभाग की तरफ से जारी नोटिस में लोगों से झरनों का पानी पीने से बचने की सलाह दी गई है।