गांदरबल। गांदरबल जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल नसीर ने वर्ष 2025 के पहले अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी (यूटीआरसी) की बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक जिला न्यायालय परिसर गांदरबल में हुई। इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे कैदियों की पहचान और समीक्षा को तेज करना था जो रिहाई के योग्य हैं। बैठक के दौरान तीन कैदियों के मामलों की समीक्षा की गई और कमेटी ने उनके रिहाई के लिए योग्य होने की स्थिति का मूल्यांकन किया। समीक्षा के बाद, कमेटी ने तीन कैदियों की रिहाई की सिफारिश की।