श्रीनगर। पुलिस ने करन नगर स्थित मारुति कूरियर कंपनी पर दबिश दी। यहां से प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप बरामद की गई। जब्त की गई दवाइयों में 240 बोतल कोडिन, 20 बॉक्स स्पैस्मो प्रॉक्सीवोन, 78 स्ट्रिप्स विवोट्रिप और 76 स्ट्रिप्स प्रेगाबालिन शामिल हैं। समस्त खेप को आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन करन नगर लाया गया है। एक अधिकारी ने बरामदी की पुष्टि की। बताया कि इन दवाओं के स्रोत और इच्छित प्राप्तकर्ताओं का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।