श्रीनगर। प्रोजेक्ट बीकन ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कश्मीर घाटी में विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना और पर्यटकों एवं स्थानीय समुदायों के बीच जागरूकता फैलाना है। अभियान के अंतर्गत जनसमूह स्वच्छता अभियान, सड़क किनारे स्वच्छता पहल, पर्यटक जागरूकता, स्वच्छता की शपथ एवं जागरूकता अभियान, सफाई कर्मियों का सम्मान शामिल हैं।