फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर के नए डीजीपी नलिन प्रभात ने पदभार संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात ने मंगलवार को श्रीनगर स्थित पुलिस मुख्यालय में जम्मू-कश्मीर के 18वें पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने आरआर स्वैन का स्थान लिया।
विज्ञापन

एक अधिकारी के अनुसार इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों और शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने दक्षिण कश्मीर के उप निरीक्षक जनरल, ऑपरेशन रेंज और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के श्रीनगर सेक्टर में भी सेवाएं दी हैं। इसके अलावा वह कश्मीर के लिए आईजी ऑपरेशन सेक्टर, सीआरपीएफ के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उन्हें आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक और जम्मू-कश्मीर में पुलिस (विशेष ड्यूटी) मेडल एवं बार से भी नवाजा गया है। विभाग के पूर्व डीजीपी स्वैन, जो 1991 बैच के आईपीएस हैं, ने 2023 में इस शीर्ष पद का कार्यभार संभाला था। वे जून 2020 में जम्मू-कश्मीर के विशेष डीजी सीआईडी और इंटेलिजेंस प्रमुख के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें