बारामुला। उड़ी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तहसीलदार बोनियार ने तत्काल प्रभाव से पहलीपोरा के लंबरदार उबैद अहमद खान को हटा दिया है। यह कार्रवाई आचार संहिता के उल्लंघन के कारण की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, उबैद अहमद खान एक राजनीतिक पार्टी के लिए चुनावी प्रचार में सक्रिय रूप से भाग ले रहे थे, जो आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है।