गांदरबल। बिजबिहाड़ा विधानसभा क्षेत्र की पीडीपी उम्मीदवार इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दिल जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए पिघलाएंगे। उन्होंने कहा, हमारे युवा झूठे आरोपों पर जेल में हैं। कई पत्रकार बिना किसी वजह से जेल में हैं। हम उन सबको रिहा कराएंगे। जम्मू-कश्मीर में लोगों को जेल में डालने की इस संस्कृति को रोकेंगे।