श्रीनगर। शोपियां के उपायुक्त मो. शाहिद सलीम डार ने रामबैर नदी पर डचनू-हीरपोरा पुल के ढहने का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने आरएंडबी विभाग को यातायात बहाल करने के लिए तुरंत डायवर्जन के निर्देश दिए। डीसी ने फंसे हुए वाहनों को निकालने को कहा। कश्मीर के मुख्य अभियंता आरएंडबी के साथ बेली पुल के निर्माण का मामला उठाया। मुख्य अभियंता ने पुल के निर्माण के लिए अधिकारियों की एक टीम भेजी है। पुलिस मामले मे एफआईआर दर्ज कर चुकी है।