बारामुला। चुनाव पर्यवेक्षक अपर्णा यू, किल्लू शिव कुमार नायडू, कुलदीप नारायण, उज्ज्वल कुमार, सिडलिंगप्पा तेली और प्रकाश बोरगोहेन ने सोमवार को मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद डीईओ के साथ जिला सूचना कार्यालय में मीडिया प्रमाणीकरण और निगरानी समिति (एमसीएमसी) और मीडिया केंद्र का दौरा किया। डीईओ मिंगा शेरपा ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और मीडिया निगरानी बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। चुनाव पर्यवेक्षकों ने डाक बंगले में अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसमें विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में लॉजिस्टिक आवश्यकताओं का बारीक मूल्यांकन, मैनपावर प्रबंधन योजना, मतदान कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को ले जाने के लिए परिवहन योजना और सुरक्षा व्यवस्था को लागू करने पर चर्चा हुई।