श्रीनगर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए डॉ. शकील अहमद खान को राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक नियुक्त किया है। वे काजी मोहम्मद निजामुद्दीन की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में एआईसीसी के सचिव के रूप में नियुक्त होने के कारण यह जिम्मेदारी लेने में असमर्थता व्यक्त की थी। इसके अलावा अमरीश रंजन पांडे को भी तत्काल प्रभाव से कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मीडिया समन्वयक नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां पहले से नियुक्त मीडिया समन्वयक के अलावा हैं।