फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीर मैराथन के लिए 1135 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने वीरवार को सिविल सचिवालय में कश्मीर मैराथन के उद्घाटन संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की।बैठक में मार्ग मानचित्र, प्रचार रणनीतियां, पंजीकरण और विशेष रूप से प्रायोजन पर चर्चा की गई। उद्घाटन संस्करण 20 अक्तूबर को होगा। इसमें भारत और विदेशों से धावक भाग लेंगे। अब तक 1135 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। मैराथन दो श्रेणियों में होगा। एक 42 किमी और हाफ मैराथन 21 किमी। अटल डुल्लू ने अधिकारियों से कहा कि आयोजन के सुचारू और सफल संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जानी चाहिएं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रायोजन पर विशेष ध्यान देने और प्रायोजकों को आकर्षित करने के लिए एक ठोस योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने मैराथन के लिए अब तक हुए पंजीकरण के बारे में जानकारी ली। पर्यटन विभाग की आयुक्त सचिव ने बताया कि मैराथन के लिए अब तक 1135 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें केन्या, डेनमार्क, नॉर्वे और यूएई समेत 11 देशों से 40 विदेशी धावक शामिल हैं। बताया गया कि मैराथन में प्रतिभागी डल झील और जबरवान पर्वत शृंखला में दौड़ेंगे। वे शंकराचार्य मंदिर, परी महल और दरगाह श्राइन जैसे प्रमुख स्थलों से गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें