पुलवामा। यातायात पुलिस ग्रामीण कश्मीर ने अवंतिपोरा के कचकोट टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।
रैली का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यातायात ग्रामीण कश्मीर रविंद्रपाल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात पुलवामा-शोपियां मुश्ताक अहमद और अन्य अधिकारियों ने किया।
रैली टोल प्लाजा से शुरू होकर कैघम तक गई और फिर अपने प्रारंभिक बिंदु पर लौट आई।