कुपवाड़ा। कुपवाड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान के दौरान बडगाम जिले से लाए गए कबाब और रिस्ता की एक खेप जब्त कर नष्ट कर दी। वैज्ञानिक जांच के लिए नमूना खाद्य प्रयोगशाला गाजियाबाद भेज दिया गया। वहीं नौ अगस्त को हंदवाड़ा में दो कसाइयों पर खराब मांस बेचने के आरोप में आठ हजार रुपये जुर्माना लगाने के साथ ही करीब 50 किलोग्राम मांस जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। विभाग ने कहा कि जनता के लिए सुरक्षित और स्वच्छ भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे।
-