फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बांदीपोरा में सैयद रसूल शाह का उर्स संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। हजरत सैयद रसूल शाह का सात दिवसीय वार्षिक उर्स रविवार को बांदीपोरा के मलंगम गांव में संपन्न हुआ। यह उर्स उनके पोते सैयद विलायत शाह जिन्हें मलंगम के बाजी साहब के नाम से जाना जाता है के निवास पर प्रतिवर्ष मनाया जाता है। समापन के दिन पवित्र कुरान का पाठ किया गया और राज्य एवं देश में अमन, समृद्धि और शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मजार पर एक पारंपरिक झंडा फहराया गया और संत की समाधि पर एक विशेष चादर चढ़ाई गई। हज़ारों श्रद्धालुओं ने उर्स में शिरकत की और माथा टेका। श्रद्धालुओं के लिए एक सामुदायिक रसोई का भी आयोजन किया गया। सैयद विलायत शाह कई वर्षों से वार्षिक उर्स का आयोजन करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें