श्रीनगर। आठवीं पास करीब लगभग 6000 छात्रों ने जम्मू-कश्मीर में 102 केंद्रों पर राष्ट्रीय साधन सह मेरिट छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) के तहत आयोजित परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेके बोस) द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित की गई थी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को चार साल तक लगातार 12 हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। केंद्र सरकार ने इस वर्ष जम्मू-कश्मीर के मेधावी छात्रों के लिए 1068 सीटों का कोटा आवंटित किया है।
-