बडगाम। मुहर्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन बडगाम ने आम जनता की सहायता और संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। आमजन और विशेष रूप से बडगाम के निवासी जिले में मुहर्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए 01951-295223 (लैंड लाइन), 9419748862 (व्हाट्सएप) और 9622814717 (मोबाइल नंबर) पर संपर्क कर सकते हैं।