कुपवाड़ा। हंदवाड़ा पुलिस ने रविवार को पुलिस पोस्ट मागम अंतर्गत शोगपोरा मागम में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान अकीब नबी शेख निवासी मागम हंदवाड़ा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।