श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में चल रही भीषण गर्मी के बीच निजी स्कूल संघ जम्मू कश्मीर (पीएसएजेके) ने शिक्षा मंत्री सकीना इटू से गर्मियों की छुट्टियों को और आगे न बढ़ाने की अपील की है। इसकी बजाय संघ ने प्रस्ताव दिया है कि स्कूल खोलने का समय सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक कर दिया जाए ताकि छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो। पीएसएजेके अध्यक्ष जीएन वर ने कहा कि अगर छुट्टियां बढ़ाई गईं तो अक्तूबर में होने वाली परीक्षाओं से पहले पाठ्यक्रम को पूरा करना असंभव होगा। कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर सहयोग करेंगे कि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।