कुपवाड़ा। कुपवाड़ा जिले के कलमाबाद पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम शुक्रवार की रात गश्त कर रही थी। मावर क्रॉसिंग के पास संदिग्ध रूप से गोवंश लेकर घूमते हुए एक व्यक्ति को देख उसे रोका तो वह भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मोहम्मद इस्माइल बदाना निवासी लाहिकोट मोनाबल बताया। प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने पुथवारी नौगाम क्षेत्र से गोवंश चुराया था और उसे कलमाबाद बेचने जा रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।