श्रीनगर। श्रीनगर के बटवारा क्षेत्र के पास झेलम नदी में नहाते समय डूबे एक किशोर के शव को शुक्रवार को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने बरामद कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान बटवारा निवासी आदिल अहमद के रूप में हुई है। वह इस सप्ताह की शुरुआत में नदी में तैरने गया था, लेकिन तेज धारा में बह जाने के बाद लापता हो गया था। घटना के तुरंत बाद, एसडीआरएफ की क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) झेलम ने स्थानीय स्वयंसेवकों की सहायता से बचाव अभियान शुरू किया। गहन तलाशी के बाद, टीम ने नदी से शव को बरामद करने में सफलता हासिल की।