बांदीपोरा। जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) बांदीपोरा, मंजूर अहमद कादरी ने शुक्रवार को पुनर्जनन वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मीटरिंग, वितरण अवसंरचना, फीडर बिफरकेशन और क्षतिग्रस्त खंभों के प्रतिस्थापन जैसे कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। एनटीपीसी के परियोजना समन्वयक अंजुम खुर्शीद ने बताया कि 81 करोड़ रुपये की इस परियोजना में 8,000 स्टील पोल, 600 ट्रांसफार्मर और एलटी/एचटी केबल की स्थापना शामिल है। कार्य का 75 फीसदी पूरा हो चुका है।
डीडीसी ने समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने, तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने और गुरेज उप-डिवीजन में कार्य तेज करने के निर्देश दिए।