श्रीनगर। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट, रायपुर (ठठर) जम्मू-कश्मीर के एक प्रतिनिधिमंडल ने चंदर चिनार उदासीन आश्रम, कोठी बाग, रेजीडेंसी रोड, लाल चौक में चंद्र चिनार बड़ा अखाड़ा उदासीन ट्रस्ट के सचिव स्वामी अमृत दास महाराज से भेंट की। यह भेंट देववाणी संस्कृत के प्रचार-प्रसार और संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य महंत रोहित शास्त्री ने इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्कृत संरक्षण, वेद प्रचार, और सनातन संस्कृति संवर्धन के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्वामी अमृत दास से आग्रह किया कि जम्मू-कश्मीर में संस्कृत गुरुकुलों की स्थापना के लिए पहल करें, ताकि भावी पीढ़ी को वैदिक मूल्यों और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ा जा सके, जिससे समाज में सांस्कृतिक चेतना का व्यापक प्रसार हो।