श्रीनगर। ग्रामीण स्वच्छता निदेशालय ने बुधवार को नुनवन और बालटाल आधार शिविरों में अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे का पारंपरिक स्वागत किया। निदेशालय के अधिकारियों और स्वच्छता टीमों ने यात्रियों का फूल मालाएं पहनाईं। पारंपरिक कश्मीरी पोशाक पहने लड़कियों और स्वच्छता स्वयंसेवकों ने स्वागत समारोह में सांस्कृतिक जीवंतता जोड़ दी। ग्रामीण स्वच्छता महानिदेशक, अनु मल्होत्रा ने पूरे यात्रा अवधि के दौरान स्वच्छ परिवेश, पर्यावरण अनुकूल सुविधाएं और चौबीसों घंटे स्वच्छता सेवाएं प्रदान करने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।