श्रीनगर। पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता और शिया धर्म गुरु इमरान अंसारी ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री ने मुहर्रम को लेकर एक विस्तृत रोड मैप तैयार किया हुआ था। जिस हिसाब से रोडमैप तैयार किया गया है, अगर उसके मुताबिक काम किया गया तो मुझे नहीं लगता है कि लोगों को कोई भी दिक्कत होगी। उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से सेंटरों की निशानदेही की गई है उससे लगता है कि प्रशासन और सरकार ने कितनी एक्सरसाइज की है। अब देखना यह है कि यह कागजों के अलावा जमीनी स्तर पर लागू हो पाता है या नहीं।