श्रीनगर। कश्मीरी सिख समुदाय के लिए यह वास्तव में बहुत गर्व का क्षण है। भाई बलजीत सिंह ने मंगलवार को अमृतसर में श्री दरबार साहिब में कीर्तन सेवा की। भाई बलजीत सिंह श्रीनगर के बागात बरजुला स्थित गुरुद्वारा शहीद बुंगा साहिब के हजूरी रागी हैं। उनकी इस सेवा पर कश्मीर घाटी के सिख समुदाय ने गर्व व्यक्त किया है। एक स्थानीय निवासी बलविंदर सिंह ने कहा कि एक सच्चे धरतीपुत्र, भाई बलजीत सिंह ने अपने समर्पण, विनम्रता और भक्ति के माध्यम से न केवल कश्मीर को बल्कि सिख समुदाय के प्रत्येक सदस्य को भी सम्मान दिलाया है। भाई बलजीत सिंह ने कहा कि यह सौभाग्य है कि हमारे कीर्तनी जथे को श्री दरबार साहिब अमृतसर में सेवा निभाने का अवसर मिला।