श्रीनगर। ईद-उल-अजहा के मद्देनजर, श्रीनगर के उपायुक्त (डीसी) डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट ने गुरुवार को डीसी कार्यालयमें विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, उपलब्धता और नियमन पर चर्चा हुई। डीसी ने शहर भर के खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने व्यापारिक संगठनों से स्व-नियमन करने, खाद्य पदार्थों जैसे बेकरी, मांस, चिकन, मिठाई और फलों की गुणवत्ता और निर्धारित दरों का पालन करने को कहा।