पहलगाम। स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को बैठक की। बैठक में उन्होंने श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल चंदनवाड़ी जाकर वहां आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को हर प्रकार की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो।