अवंतिपोरा। अवैध खनन में लगे सात वाहनों को अवंतिपोरा पुलिस ने जब्त किया है। एसडीपीओ पंपोर के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन ख्रेव और पुलिस स्टेशन पंपोर की पुलिस टीमों ने गश्त के दौरान सात टिपर जब्त किए हैं, जिनका उपयोग मेंडकपाल क्षेत्र में निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन/खनन के लिए किया जा रहा था। टिपर के मालिकों पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।