अनंतनाग। पहलगाम विकास प्राधिकरण ने मोवरा क्षेत्र में सोमवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कई गैर-कानूनी ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया। पीडीए के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें स्थानीय निवासियों से कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद यह निर्णय लिया गया। इस ध्वस्तीकरण अभियान का संचालन पीडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा किया गया, जिन्होंने खुद इसकी निगरानी की। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई न केवल नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए आवश्यक है, बल्कि पहलगाम की प्राकृतिक सुंदरता को भी बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।