फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर पूर्व सरपंच ने की लोगों के साथ बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगती तलपड़ पंचायत में पूर्व सरपंच ओम प्रकाश की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में गांववासियों ने भाग लिया। बैठक में क्षेत्र में आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श करने के साथ ही सरपंच से जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की। बैठक में आए लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान करवाया जाए। ताकि लोगों को परेशानियों से निजात मिल सके। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार से डेढ़ महीना पहले हुई भारी बारिश के चलते किसानों को हुए फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद सरपंच ने उन्हें आश्वासन दिलाया कि वह जल्द ही संबंधित विभाग से मिलकर क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही हम सरकार से किसानों को हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा जल्द से जल्द देने की भी मांग करते हैं, ताकि किसानों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें