चिनैनी। कस्बे के एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई। इसमें दिवाली पर लगाए जाने वाले पटाखे के स्टालों के अलावा साफ सफाई तथा पानी, बिजली को लेकर चर्चा हुई। बैठक में एसडीएम डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिवाली को लेकर अपनी अपनी जिम्मेदारियां निभाएं ताकि लोगों को परेशानी पेश न आए। दिवाली के मौके पर कस्बे में साफ सफाई को लेकर नगर पालिका विशेष ध्यान दे। बिजली और जलशक्ति विभाग के अधिकारी भी निर्बाध आ आपूर्ति के लिए काम करें। वहीं सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी को भी अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाए जाने के निर्देश दिए, ताकि कस्बे में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।