रियासी। उपायुक्त निधि मलिक ने पोषण परियोजना के अंतर्गत पुराना डाक बंगला गडाल और सरस्वती नगर में तीन नए पालना केंद्रों का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान जिला पोषण ऑफिसर सुदर्शन कुमार, चीफ डेवलपमेंट प्रोजक्ट ऑफिसर सुनिंदरजीत कौर सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय निवासी भी उपस्थित थे। यह पहल छह महीने से छह साल तक के बच्चों खास कर कामकाजी माताओं के बच्चों की देखभाल सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उक्त पालना केंद्र सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होंगे और कार्य समय के दौरान समर्पित डे केयर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।