फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मिशन युवा के अंतर्गत युवाओं का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। मिशन युवा के अंतर्गत बिजनेस हेल्प डेस्क के अधिकारियों और युवा दूतों के लिए एक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त सुखदेव सिंह संबयाल ने की। जमीनी स्तर पर मिशन युवा के बारे में जागरूकता फैलाना, लाभार्थियों को फॉर्म भरने में सहायता करना और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करना शामिल था। बैंक अधिकारियों के साथ एक संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया। युवा दूतों द्वारा जमीनी चुनौतियों के बारे में उठाए गए प्रश्नों का समाधान किया गया और मिशन युवा के तहत स्वीकृत मामलों के निपटान में समन्वय को सुव्यवस्थित किया गया। युवा दूतों को मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे मामलों से संबंधित समस्याओं की पहचान करने और उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें