फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मियों को चार माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। स्वास्थ्य विभाग में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत काम कर रहे कर्मियों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। मौके पर मौजूद महिला कर्मियों ने कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण वह अपने दोपहिया वाहनों में पेट्रोल तक नहीं भरवा पा रही हैं। कांग्रेस के युवा नेता करन दीप सिंह ने भी एनएचएम कर्मियों को वेतन नहीं देने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि दिन रात लोगों को अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को वेतन जारी किया जाना चाहिए। एनएचएम के प्रधान मधुर भारती ने बताया कि पिछले दिनों हुए प्रदर्शन के बाद उन्होंने अधिकारियों को भी पेश आ रही समस्याओं बारे अवगत करवाया था। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया है। उम्मीद है कि थोड़े दिनों में वेतन जारी होगा अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह फिर से धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें