फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिड्डा में सिलाई कढ़ाई केंद्र की शुरुआत

विज्ञापन
सिलाई कढ़ाई केंद्र की शुरुआत करते अधिकारी व महिलाएं। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। एनएचपीसी सलाल पावर स्टेशन की तरफ से सीएसआर व एसडी पहल के अंतर्गत बिड्डा गांव में सिलाई कढ़ाई केंद्र खोला गया। शुक्रवार को कुल नौवें केंद्र की शुरुआत की गई। जनरल मैनेजर जितेन्द्र कुमार ने केंद्र का उद्घाटन अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया। अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में बेरोजगार महिलाओं के लिए केंद्र बनाया गया है। केंद्र में महिलाएं व लड़कियां सक्षम आजीविका व कौशल विकास के लिए सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण हासिल कर आत्मनिर्भर बनेंगी। केंद्र में तीस महिलाएं प्रशिक्षण लेंगी। कोर्स छह माह का होगा। केंद्र को सामाजिक संस्था यूथ ब्रिगेड वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से चलाया जाएगा। मौके पर स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें