बलिदानी जवान को श्रंद्धाजलि देने पहुंचे लोग।
- फोटो : reasi news
रियासी। कश्मीर में आतंकियों के साथ लोहा लेते हुए बलिदान हुए ग्रा मोड़ निवासी सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल कमल किशोर के बलिदान दिवस पर एक श्रंद्धाजलि समारोह का आयोजन शुक्रवार को भीमगढ़ फोर्ट के पास स्मारक स्थल पर हुआ। लोगों ने बलिदानी को पुष्प अर्पित किए। इसके साथ ही मौके पर देशभक्ति के तराने भी गूंजे। वक्ताओं ने कहा कि जवान के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर कई लोगों की कीमती जानें बचाईं, वहीं आतंकियों के साथ कड़ा मुकाबला करते हुए उन्हें भी मौत के घाट उतारा।