गांदरबल। पुलिस ने बुधवार को जब्त किए गए मादक पदार्थों के निस्तारण की एक विशेष मुहिम चलाई। एसएसपी गांदरबल के दिशा-निर्देशों पर गठित डिस्ट्रिक्ट लेवल ड्रग डिस्पोजल कमेटी, गांदरबल की देखरेख में लाखों रुपये मूल्य के मादक पदार्थों और मन:प्रभावी पदार्थों को नष्ट किया गया। एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज 23 मामलों में जब्त किए गए इन पदार्थों को सक्षम न्यायालय की अनुमति प्राप्त करने के बाद कश्मीर हेल्थ केयर सिस्टम, आईजीसी लस्सीपोरा में नष्ट किया गया।