सेना के वज्र डिवीजन का दौरा करते एलजी।
- फोटो : kupwara news
कुपवाड़ा। एलजी मनोज सिन्हा ने जांगली स्थित युवा सशक्तीकरण केंद्र ‘रोशन मुस्तकबिल’ का दौरा किया, जिसका संचालन सेना के वज्र डिवीजन द्वारा स्थानीय प्रतिभाओं को शिक्षा, कौशल और आजीविका के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए किया जाता है। उनके साथ मेजर जनरल के. मोहन नायर, वाईएसएम, एसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, वज्र डिवीजन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस केंद्र में वर्तमान में 690 से अधिक युवा नामांकित हैं। यह केंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कक्षाएं, डिजिटल लर्निंग और कंप्यूटर लैब, एक पुस्तकालय, पर्यटन और आतिथ्य प्रशिक्षण सुविधा के साथ उद्यमिता इनक्यूबेशन भी प्रदान करता है।