श्रीनगर। काजीगुंड के केवा इलाके में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। एक युवक अखरोट के पेड़ से गिरकर अपनी जान गंवा बैठा। मृतक की पहचान मनसूर अहमद मंटू निवासी केवा मलिकाबाद के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस अचानक और असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।