अनंतनाग। भारी बारिश से पाइपलाइनों को नुकसान पहुंचने के कारण पोश्कीरी (श्रीगुफवाड़ा) के लोग पेयजल की किल्लत से जूझ रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना की तीन राष्ट्रीय राइफल यूनिट ने तुरंत जल टैंकर तैनात किए और प्रभावित परिवारों तक लगातार स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की। सेना के इस समय पर किए गए हस्तक्षेप से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली और उनकी कठिनाइयां कम हुईं। पोश्कीरी के निवासियों ने सेना की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए आभार जताया।