शोपियाां। शोपियां के इलाकों में तेज़ हवाओं और ओलावृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इससे स्थानीय किसान परेशान हैं। उन्हें अपनी आजीविका को भारी नुकसान होने का डर है। शोपियां के विधायक एडवोकेट शब्बीर कुल्ले ने रविवार को प्रभावित इलाकों का दौरा किया। निवासियों से बातचीत के दौरान उन्हें आश्वासन दिया कि वे नुकसान की भरपाई के लिए तत्काल राहत और मुआवज़ा दिलाने के लिए सरकार से मांग करेंगे।