फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बांदीपोरा में संपन्न हुई तीन दिवसीय खेल गतिविधि

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। पलाश और परीशा बाल संस्थानों (सीसीआई) के बच्चों के लिए आयोजित तीन दिवसीय खेल गतिविधि रविवार को बांदीपोरा में संपन्न हुईं। यह कार्यक्रम जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) द्वारा डीसीपीओ बशीर अहमद मलिक की देखरेख में मिशन वात्सल्य के तहत आयोजित हुआ था। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित और प्रेरित करने के लिए डीसीपीयू ने बच्चों को ट्रॉफी प्रदान की। संरक्षण अधिकारी गौहर महमूद ने बताया कि ये खेल गतिविधि बाल देखभाल संस्थानों में बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने और उनके शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के डीसीपीयू के निरंतर प्रयासों का हिस्सा थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें