श्रीनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्टी के जम्मू-कश्मीर प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि उमर सरकार बाढ़ नियंत्रण की कोई भी योजना बनाने में पूरी तरह विफल रही है। घाटी में केवल दो दिनों की बारिश के बाद एक बार फिर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। कहा कि सरकार ने लोगों और अधिकारियों को आपात स्थिति के लिए तैयार करने के लिए एक भी मॉक ड्रिल नहीं की है। प्रशासन ने 2014 की विनाशकारी बाढ़ से कोई सबक नहीं सीखा। उन्होंने अधिकारियों से झेलम नदी की सफाई, तटबंधों को मजबूत करने तथा उचित आपदा तैयारी योजना के क्रियान्वयन को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।