श्रीनगर। ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री जाविद अहमद डार ने रियासी और रामबन जिलों में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए जाविद डार ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि उमर अब्दुल्ला सरकार जम्मू-कश्मीर के निवासियों के साथ मजबूती से खड़ी है और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।