फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित कालोनियों में मूलभूत सुविधाएं बहाल करे सरकार : तारिगामी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। वरिष्ठ माकपा नेता और विधायक एम वाई तारिगामी ने राज्य प्रशासन से जम्मू की विभिन्न प्रवासी कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए बिजली और पेयजल की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने विशेष रूप से जगती टाउनशिप, नगरोटा कैंप, पुरखू कैंप, मुट्ठी कैंप समेत भीषण बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित अन्य इलाकों में मूलभूत सुविधाएं बहाल करने की मांग की। कहा कि बिना किसी देरी के सुविधा बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाए। साथ ही जगती और नगरोटा शिविरों में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक व्यापक योजना तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें