फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सोनमर्ग में पुलिस ने मनाया थाना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। पुलिस ने सोनमर्ग में थाना दिवस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी खलील अहमद पोसवाल ने की। ज़िले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी इसमें मौजूद रहे। इस अवसर पर सम्मानित नागरिकों, समुदाय के सदस्यों, किसानों, औकाफ कमेटी प्रतिनिधियों, नंबरदारों, चौकीदारों, अध्यापकों, विभिन्न व्यापार मंडल के सदस्यों सहित कई गणमान्य लोग व हितधारक शामिल हुए। एसएसपी ने प्रतिभागियों की शिकायतों व समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस से संबंधित शिकायतों का तुरंत और प्रभावी निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें