शोपियां। जिलास्तरीय नारको समन्वय समिति की बैठक सोमवार को मिनी-सचिवालय शोपियां में उपायुक्त शिशिर गुप्ता की अध्यक्षता में की गई। इस अवसर पर डीसी ने नशे और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई पर जोर देते हुए विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्रवाइयों की समीक्षा की। राजस्व, पुलिस, ड्रग कंट्रोलर, पंचायत, स्वास्थ्य, समाज कल्याण और अन्य विभागों ने नशे के खिलाफ चल रही लड़ाई में अपनी मासिक प्रगति और गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में बताया गया कि अवैध फसल खेती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, और जिले भर में राजस्व, आबकारी और अन्य हितधारक विभागों द्वारा नियमित रूप से अफीम और जंगली भांग नष्ट करने के अभियान चलाए जा रहे हैं।