श्रीनगर। श्रीनगर के उपायुक्त अक्षय लाबरू ने सोमवार को पीरबाग में पूर्व सैनिकों/शहीदों के आश्रितों के लिए निर्माणाधीन छात्रावास का मुआयना कर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता को परखा। परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को कामगारों की संख्या बढ़ाने और कार्य की गति में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान मौजूद मुख्य योजना अधिकारी फैयाज अहमद डार समेत अन्य अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि करीब 7.44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस छात्रावास में 100 बिस्तर की क्षमता वाले 25 कमरे बनेंगे। यह सुविधा पूर्व सैनिकों और शहीदों के बच्चों की आवासीय आवश्यकताओं को पूरा करेगी।