बांदीपोरा। डिप्टी कमिश्नर बांदीपोरा इंदु कंवल चिब ने मिनी सचिवालय बांदीपोरा परिसर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने के आदेश जारी किए और इसे प्लास्टिक-फ़्री ज़ोन घोषित किया। शनिवार को जारी आदेश के तहत सभी प्रतिबंधित वस्तुएँ जैसे पॉलीथीन बैग, डिस्पोज़ेबल कटलरी, कप, प्लेट और स्ट्रॉ आदि पूरी तरह से बैन कर दी गई हैं। डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों, कर्मचारियों, आगंतुकों और कैंटीन संचालकों से तुरंत कपड़े के बैग, स्टील, धातु या कांच के बर्तनों जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की।